चमोली: जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात करने की मांग, प्रदर्शन किया–

by | Oct 5, 2024 | आंदोलन, चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

जिला अस्पताल परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी–

गोपेश्वर: जिला अस्पताल गोपेश्वर में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा है। जिससे महिलाओं को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। उपचार के लिए उन्हें बाहर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाई गई है, लेकिन टेक्निशियन तैनात नहीं किए गए। ऐसे में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगस्त माह में स्वास्थ्य मंत्री को इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, पूर्व प्रदेश सचिव ओम प्रकाश नेगी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, जिला महामंत्री विजय कंडारी, संदीप झिंक्वाण के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!