सरकारी अधिकारी और कर्मचारी मार सकेंगे छक्के-चौके, पढ़ें पूरी खबर–

by | Sep 5, 2021 | खेल, चमोली | 0 comments

चमोली। खेल विभाग चमोली द्वारा उत्तराखंड राज्य के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और कबड्डी खेलों में पुरुष वर्ग तथा एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन खेलों में पुरुष और महिला कर्मचारी खिलाड़ियों के लिए जनपद स्तरीय ट्रायल का आयोजन 8 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित किया जा रहा है। प्रभारी जिला खेल अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के वेतन भोगी (पुलिस, सेना, परिषद, बोर्ड, पंचायत एवं निगम) को छोड़कर जनपद स्तर पर ट्रायल में प्रतिभाग करने के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी पात्र होंगे। वर्ष में एक खिलाड़ी को एक ही प्रतियोगिता में चयनित किया जाएगा, यदि वह खिलाड़ी किसी अन्य खेल में भी विशिष्ट स्थान रखता हो तो अधिकतम दो खेलों के लिए ही उसे चयनित किया जाएगा। जनपद स्तर पर खेल प्रदर्शन के आधार पर चयनित सिविल सर्विसेज खिलाड़ियों को 11 सितंबर को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर देहरादून में होने वाले राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में सम्मिलित होने के लिए भेजा जाएगा। शासनादेश के मुताबिक शासकीय खिलाड़ियों को जनपद एवं राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने पर उन्हें ड्यूटी पर माना जाएगा और यात्रा भत्ता का भुगतान उनके विभाग द्वारा ही वहन किए जाने का प्रावधान किया गया है। जनपद और राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड,  rt-pcr रिपोर्ट, वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की प्रति, आईडी, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा अपने कार्यालय अध्यक्ष का अनुमति प्रमाण पत्र चयन स्थल पर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। 

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!