आरोप: चमोली भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी पर नौकरी लगाने के नाम पर एक लाख रुपये लेने का आरोप–

by | Oct 13, 2024 | आरोप, चमोली | 0 comments

एक व्य​क्ति ने कर्णप्रयाग थाने में दी तहरीर, वीडियो भी हुई वायरल, आम आदमी पार्टी ने मामले में जांच की मांग उठाई–

कर्णप्रयाग, 13 अक्टूबर 2024: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी पर नौकरी लगाने के नाम पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगा है। कर्णप्रयाग पुलिस थाने में इस संबंध में एक व्य​क्ति ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में दो वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें पहले आरोप लगाने वाला व्य​क्ति एक लाख रुपये लेने का आरोप लगा रहा है, जबकि दूसरी वीडियो में वहीं व्य​क्ति एक कागज से पढ़कर आरोपाें को नकार रहा है। अब इस मामले में कितनी सच्चाई है, पुलिस जांच में जुट गई है।

ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के कर्णप्रयाग कार्यालय में संविदा में कार्यरत राकेश सिंह बिष्ट ने भाजपा चमोली के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी पर सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। साथ ही राकेश बिष्ट ने जिलाध्यक्ष पर उसके साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए कर्णप्रयाग कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई है। इस मामले में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जब मामला बढ़ गया तो, राकेश बिष्ट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह एक कागज में लिखे शब्दों को पढ़कर कर रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह जिलाध्यक्ष पर लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए दिखाई दे रहा हैं। बताया जा रहा है कि राकेश सिंह बिष्ट पर मामले में दवाब बनाया जा रहा है।

कर्णप्रयाग कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि राकेश बिष्ट के द्वारा रमेश मैखुरी के ​खिलाफ मारपीट और सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाते हुए लिखित तहरीर दी है। इस पर जांच चल रही है। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने वायरल वीडियो की जांच कर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। वहीं, आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक अनूप सिंह रावत ने कहा कि यदि मामले में निष्पक्ष जांंच और कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन शुरू कर देगी।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!