चमोली: हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर दहला देने वाला भूस्खलन, देखें वीडियो–

by | Oct 14, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

मजदूरों ने भागकर जान बचाई, एक मशीन हुई क्षतिग्रस्त, मची खलबली–

जोशीमठ, 14 अक्टूबर 2024: बदरीना​थ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग से मारवाड़ी तक बन रहे बाईपास मार्ग पर भूस्खलन होने से खलबली मच गई। मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। कार्यदायी संस्था की एक मशीन मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। यह बाईपास मार्ग जोशीमठ नगर के ठीक नीचे से किया जा रहा है। करीब साढ़े छह किलोमीटर इस मार्ग पर कई भूस्खलन क्षेत्र हैं, जो हिल कटिंग के बाद अपना रौद्र रुप दिखा रहा है। वायरल हो रही वीडियो दो दिन पहले की बताई जा रही है।

हेलंग-मारवाड़ी बाईपास पर दहला देने वाला भूस्खलन

इन दिनों इसपर हिल कटिंग सहित अन्य काम चल रहे हैं। 12 अक्तूबर को सड़क निर्माण के दौरान यहां जबरदस्त भूस्खलन हो गया। पहाड़ी से चीड़ के कई पेड़ मिट्टी और पत्थरों के साथ नीचे आ गए। यहां काम पर लगे मजदूरों ने भागकर जान बचाई। भूस्खलन कितना जबरदस्त था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धूल के गुबार 100 से अधिक क्षेत्र में फैल गए। दो दिन पहले की घटना का सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों को इसकी जानकारी लगी।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!