चमोली: बंड विकास संगठन ने किया सांसद व पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत–

by | Oct 19, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बदरीनाथ में होटल एसोसिएशन ने सांसद के साथ बैठक कर सौंपा ज्ञापन, कहा बदरीनाथ में जमीनों के नियम में हो बदलाव–

पीपलकोटी, 19 अक्टूबर 2024: पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत का शनिवार को पीपलकोटी में बंड विकास संगठन के पदा​धिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। अजय पैलेस में पदा​धिकारियों के साथ सांसद ने कुछ समय बिताया। इसके बाद वे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर गए।

यहां होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्थानीय लोगों ने मास्टर प्लान में अपनी निजी भूमि सरकार को दी है। लेकिन जो जमीन शेष बची है उसका व्यावसायिक उपयोग नहीं हो पा रहा है। धाम में स्थानीय लोगों की निजी भूमि को ग्रीनलैंड के दायरे में रखा गया है। जिससे जमीन का भू-उपयोग बदलने में खासी दिक्कतें आ रही हैं।

इस नियम में परिवर्तन किया जाए। साथ ही उन्होंने धाम में निजी भवनों की ऊंचाई के मानकों में बदलाव पर रोष व्यक्त किया। कहा कि पहले भवनों की ऊंचाई 12 मीटर थी, लेकिन अब इसे छह मीटर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों नियमों में बदलाव किया जाए। इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, रामनारायण भंडारी सहित अन्य होटल स्वामी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!