चमोली: एग्रीकल्चर ग्राम पंचायत के रुप में विकसित होगी देवाल ब्लॉक ल्वाणी ग्राम पंचायत–

by | Oct 22, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गांव में संचालित होंगी एक साथ कई योजनाएं, मुख्य विकास अ​​धिकारी ने विभागों को दिए ये निर्देश–

गोपेश्वर, 22 अक्टूबर 2024: चमोली जनपद के देवाल विकास खंड की ग्राम पंचायत ल्वाणी में राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय कई योजनाओं का एकसाथ संचालन होगा। यदि सबकुछ योजना के मुताबिक चला तो जल्द ही यह गांव एग्रीकल्चर ग्राम पंचायत के रुप में विकसित होगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों को आपसी समन्वय बनाकर ग्राम पंचायत में विभिन्न योजनाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में पांच नवंबर को ग्राम पंचायत में बैठक भी आयोजित की जाएगी।

ल्वाणी गांव माल्टा, मंडुवा, रामदाना के लिए प्रसिद्ध है। यहां निजी भूमि पर ग्रामीण मंडुवा का उत्पादन कर उसे बाजार में उपलब्ध कराते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन सिंह गांववासी ने जिला​धिकारी संदीप तिवारी से मुलाकात कर उन्हें विकास योजनाओं का खाका सौंपा था। उन्होंने गांव में प्रधानमंत्री मानधन किसान योजना, स्वमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन योजना, बकरी व भेड़ पालन योजना, गो पालन, डेयरी उद्योग,

कीट पालन, फल क्षेत्रफल विस्तार, सब्जी उत्पादन के लिए ग्रीन हाउस, राष्ट्रीय बायो एनर्जी कार्यक्रम, चैकडेम, पुराने घराटों को पुनर्जीवित करना आदि योजनाओं के संचालन की मांग की गई है। जिस पर डीएम ने सीडीओ नंदन कुमार को शीघ्र विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!