चमोली: जनजाति के उत्थान के लिए एकजुट होने का आह्वान, शीतकालीन पड़ावों की भूमि पर मिले अ​धिकार–

by | Nov 9, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

बिरही में दो दिवसीय प्रथम जनजाति समागम-2024 का हुआ रंगारंग आगाज, किशन महिपाल के गीतों की रही धूम–

पीपलकोटी, 09 नवंबर 2024: शनिवार से बिरही में दो दिवसीय प्रथम जनजाति समागम-2024 का रंगारंग आगाज हो गया है। कार्यक्रम में किशन म​हिपाल के गीतों की धूम रही। समागम में वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाया जाएगा और शीतकालीन पड़ावों की भूमि के अ​धिकार के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। निर्णय लिया गया कि अपनी मांग को लेकर आगे तक भी जाना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। जनजाति समागम में प्रधान संगठन के जिला महामंत्री पुष्कर सिंह राणा ने कहा कि लंबे समय से जनजाति के लोग शीतकालीन पड़ावों में भूमि का अधिकार देने की मांग कर रहे हैं। चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के जनजाति समाज के लोगों की यह न्यायोचित मांग आज तक पूरी नहीं हो पाई है। इस बार अपनी मांग को लेकर जनजाति के लोगों ने निर्णय लिया है कि यदि जल्द भूमि का अधिकार नहीं मिला तो आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

गायककार किशन महिपाल को किया गया सम्मानित-

भोटिया पड़ाव वेडूबगड़ में आयोजित समागम में मुख्य वक्ता श्रीदेव सुमन विवि के पूर्व कुलपति डाॅ. यूएस रावत ने कहा कि जनजाति के उत्थान के लिए उच्च शिक्षा केंद्रों को सुदृढ़ बनाया जाना चाहिए। कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए युवाओं को तैयार करने के लिए उनकी काउंसलिंग की जानी जरुरी है।

समागम को संबो​धित करते पूर्व कुलपति प्रो. यूएस रावत-

पूर्व वन संरक्षक आरबीएस रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनजाति संगठन को मजबूत करने, भारत-तिब्बत (चीन) सीमा क्षेत्र में सौर ऊर्जा से आय के स्रोत विकसित करने, निर्धन छात्रों की पहचान कर उन्हें आर्थिक मदद करने की बात कही।

नीती के पूर्व ग्राम प्रधान आशीष राणा ने जनजाति के निर्धन और असहाय लोगों की मदद के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। मधु बिष्ट ने अपनी बोली भाषा के संरक्षण पर जोर दिया। कहा कि जनजाति के उत्थान के लिए विशेष योजनाएं संचालित की जानी चाहिए। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर सिंह राणा ने कहा कि हम आरक्षण के हकदार हैं। सीमांत क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा हों, ऐसी योजनाएं बनें।

इस मौके पर नीती-माणा जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह फरकिया, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, पूर्व प्रधान धीरेंद्र गरोड़िया, जीडी हिंदवाल, देवेंद्र पंवार, शिवम रावत, धर्मेंद्र पाल, देवेंद्र सिंह, रंजीत बुटोला, ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला के साथ ही कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!