हे बदरीनाथ, दर्शन दें- भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए हिमालय में अनशन कर रहा ये बाबा–

by | Sep 7, 2021 | आस्था, चमोली, चारधाम | 0 comments

बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए साधु संत समाज, हकहकूकधारी, तीर्थ पुरोहित और स्थाानीय श्रद्घालु तरस रहे हैं। अपने आराध्य देव की एक झलक पाने के लिए बेताब स्थानीय लोगों ने कई दिनों तक बदरीनाथ धाम में आंदोलन भी चलाया, इसके बाद भी सरकार से यात्रा की अनुमति नहीं मिल पाई है। लोग सरकार से नाराज हैं। भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए धाम में ही कई सालों तक मौन धारण में रहे मौनी बाबा ने आमरण अनशन ही शुरू कर दिया है। वे पिछले सात दिनों से धाम में आमरण अनशन में बैठे हैं। करीब साढ़े दस हजार फीट की ऊंचाई पर आमरण अनशन करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन अपने आराध्य के दर्शनों के लिए संत समाज भी लालायित है। मौनी बाबा का अब धीरे धीरे स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। उनका वजन भी कई किलोग्राम कम हो गया है। मौनी बाबा ने एक वी‌डियो जारी किया है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह हो गए हैं आमरण अनशन किए, लेकिन अभी तक न तो प्रशासन का कोई अधिकारी उनकी सुध लेने पहुंचा है और ना ही देवस्थानम बोर्ड के अधिकारी। शासन स्तर पर भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि अनशन के दौरान ही कुछ हो जाता है, तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। चारधाम यात्रा को शुरू करने का निर्णय न्यायालय में है, जिस कारण सरकार भी इस पर निर्णय नहीं ले पा रही है। बताया जा रहा है कि आठ सितंबर को न्यायालय में यात्रा पर फैसला हो सकता है। 

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!