सुतोल गांव में न अस्पताल, न संचार सेवा, डीएम से मिले ग्रामीण, बताई समस्याएं–

by | Sep 8, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

गोपेश्वर। घाट विकासखंड के सबसे दूरस्थ गांव सुतोल के लोग क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डीएम से मिले। उन्होंने डीएम से मांग की कि क्षेत्र में सड़क और दूरसंचार की समस्या को दूर किया जाए। क्षेत्र में आयुर्वेदिक अस्पताल तो है, लेकिन डॉक्टर नहीं। फार्मेसिस्ट के भरोसे अस्पताल संचालित हो रहा है। कहा है कि घाट-सुतोल मोटर मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है। सड़क का डामरीकरण और सुधारीकरण नहीं होने से सुतोल में निवास करने वाले १५० परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर 20 किलोमीटर तक तो डामरीकरण है लेकिन इससे आगे 10 किलोमीटर तक सड़क बदहाल स्थिति में है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क के डामरीकरण की मांग की है। कहा कि सुतोल नंदा देवी राजजात का अंतिम पड़ाव है। साथ ही यह पर्यटक स्थल भी है। इससे आगे रूपकुंड मार्ग पर राजस्व ग्राम तातड़ा और सुगड हैं, यहां भी सडक़ का निमार्ण कराया जाए। सुतोल गांव में संचार सुविधा नहीं होने से ग्रामीण काफी परेशान रहते हैं। क्षेत्र में संचार सेवा के लिए मोबाइल टावर लगाया जाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुतोल राजपाल कुमार, उपप्रधान कमल पंवार, चंद्र सिंह नेगी, कमल सिंह, अर्जुन सिंह, बक्तावर सिंह, बादर सिंह, भवान सिंह आदि शामिल थे। ग्रामीणों ने एलान किया ह‌ै कि यदि उनकी उपरोक्त समस्याओं का निराकरण अतिशीघ्र नहीं किया जाता है तो समस्त ग्रामवासी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 का बहिष्कार करने हेतु बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं सरकार और प्रशासन की होगी।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!