अब दाणी देवता की शरण में नीती घाटी के ग्रामीण, यह है वजह–

by | Sep 8, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

जोशीमठ। चीन सीमा क्षेत्र में स्थित नीती घाटी में एक के बाद एक आपदा घटित होने के बाद अब घाटी के ग्रामीण दाणी देवता की शरण में चले गए हैं। ग्रामीणों ने दाणी देवता की भव्य पूजा अर्चना करने का निर्णय लिया है। नीती घाटी में 7 फरवरी को ग्लेशियर टूटने से ऋषि गंगा में बाढ़ आ गई थी। इसी दिन ‌से नीती घाटी में दैवी आपदा की शुरूआत भी हुई। यहां रैणी में काली माता का मंदिर को भी नुकसान हो गया था। मलारी हाईवे भी तहस-नहस हो गया था। कुछ माह बाद स्थिति सुधरी तो चीन सीमा क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने से कई मजदूर बर्फ में दब गए। इसके बाद सुरांईथोटा और तमक गांव के बीच चट्टान से पत्थर और मलबे की बरसात शुरू हो गई, जिससे घाटी के ग्रामीणों की आवाजाही ही रुक गई। 15 दिनों तक ग्रामीण अपने घरों में ही कैद होकर रह गए थे। बताया जा रहा है कि ‌तमक गांव के समीप जिस चट्टान से भूस्खलन हुआ वहीं आसपास दाणी देवता का मंदिर भी है। अब ग्रामीण दाणी देवता को मनाने के लिए भव्य पूजा अर्चना कर रहे हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र के देवी देवताओं से भी आपदा से छुटकारा देने की मनौतियां मांगी हैं।

Latest News

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
error: Content is protected !!