चमोली: सड़क के मुआवजे के लिए जिला​धिकारी से मिले ईराणी गांव के ग्रामीण, डीएम ने पीएमजीएसवाई के अ​धिकारियों से की फोन पर बात–

by | Nov 29, 2024 | चमोली, समस्या | 0 comments

अ​धिकारियों ने डीएम से कहा, जल्द मुआवजा वितरण किया जाएगा, डीएम ने रिपोर्ट मांगी–

गोपेश्वर, 29 नवंबर 2024: निजमुला घाटी के ईराणी गांव के ग्रामीणों को पिछले पंद्रह साल से सड़क निर्माण के लिए दी भूमि का मुआवजा आज तक नहीं मिल पाया है।

निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह नेगी और कानदेव सिंह बिष्ट ने कहा कि गांव तक सड़क पहुंचने की आस में उन्होंने अपनी उपजाऊ भूमि पीएमजीएसवाई विभाग को सड़क कटिंग के लिए दी, लेकिन गांव तक सड़क पहुंची न मुआवाजे का भुगतान हो पाया है। शुक्रवार को पीड़ित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भेंट कर उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामीणों को यदि मुआवजे का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

वर्ष 2009 में निजमुला-पाणा-इराणी सड़क के 19 से 31 किमी तक हिल कटिंग का काम शुरू हुआ। पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से ग्रामीणों की नाप भूमि सड़क कटिंग में ली गई। जिसका उन्हें मुआवजे का भुगतान किया जाना था,

लेकिन आज तक भी मुआवजा न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से वीर गंगा पर पुल निर्माण न होने से उन्हें न तो सड़क का लाभ मिल पा रहा है और ना ही सड़क कटिंग का मुआवजा मिला है।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!