काम की बात: सभी राशन कार्ड धारकों का होगा सत्यापन–

by | Dec 4, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

10 दिसंबर तक अभिलेख जमा कराएं, जिला पूर्ति विभाग ने दी जानकारी पढ़ें पूरी खबर–

रुद्रप्रयाग 04 दिसंबर 2024: जनपद के अंतर्गत आरसीएमएस ऑनलाइन पोर्टल पर यू स्टेटस में प्रदर्शित हो रहे राशन कार्ड धारकों को आगामी 10 दिसंबर तक उनसे संबंधित सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान में आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से जमा करने होंगे ताकि राशन कार्ड धारकों का सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जा सके।

जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि राज्य खाद्य योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्राथमिक व अंत्योदय परिवारों के द्वारा राशन कार्ड के सत्यापन हेतु वांछित अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने से यू स्टेटस में प्रदर्शित हो रहे राशन कार्डों का सत्यापन किया जाना है। उन्होंने बताया कि जनपद में प्राथमिक परिवार के 306 राशन कार्ड (1154 यूनिट) अंत्योदय के 65 राशन कार्ड (136 यूनिट) तथा राज्य खाद्य योजना के 944 राशन कार्ड (3182 यूनिटें) सत्यापन हेतु अवशेष हैं।

उन्होंने बताया कि आरसीएमएस ऑनलाइन पोर्टल पर यू स्टेटस में प्रदर्शित हो रहे उक्त राशन कार्ड धारकों से अपील करते हुए कहा कि सभी राशन कार्ड धारक उनसे संबंधित सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान में अपना आधार कार्ड, मुखिया का फोटो एवं वोटर कार्ड, बैंक खाता छायाप्रति व मोबाइल नंबर आदि अभिलेख आगामी 10 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से जमा करवा दें ताकि उनके राशन कार्ड व यूनिटों का सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जा सके।

उन्होंने बताया कि जिन राशनकार्ड धारकों द्वारा निर्धारित तिथि तक सत्यापन हेतु अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे उन राशन कार्ड धारकों का कार्ड व यूनिट निरस्त कर दिए जाएंगे जिसके लिए संबंधित राशनकार्ड धारक स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!