चमोली। जनपद में जीएसटी के फर्जी बिल लगाकर लाखों रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान को नामजद शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।गोपेश्वर के पपड़ियाणा निवासी मुकुंदी लाल ने पुलिस अधीक्षक को सौंप शिकायती पत्र में कहा है कि गौचर निवासी पंकज पंवार ने उनके नाम से जीएसटी लाखों के फर्जी बिल लगा दिए। २०१८ से २०१९ के बीच उनके नाम पर २३ लाख ५९ हजार के बिल लगाए गए। उन्हें इसकी जानकारी तब लगी तब उन्हें इनकम टैक्स विभाग से नोटिस आया। जिसमें पता चला कि उनके नाम से इन दो सालों में नो बिल लगाए गए। उनके अलावा अन्य लोगों के साथ ही ऐसा हुआ है। जबकि नामजद व्यक्ति के खिलाफ रुद्रप्रयाग में भी जीएसटी फर्जीवाड़े के खिलाफ मामला चल रहा है। ठेकेदारों के साथ जीएसटी के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायत है।
चमोली में जीएसटी के नाम पर फर्जीवाड़ा, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत, मामला दर्ज–
by laxmi Purohit | Sep 8, 2021 | चमोली, व्यवसाय | 0 comments

Latest News
विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मुक्ति...
रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...
कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...
कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...
गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...
देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...
जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...
कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

