चमोली: पांच दिवसीय मैठाणा मेले का हुआ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ–

by | Dec 12, 2024 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

बदरीनाथ और थराली विधायक ने संयुक्त रुप से किया उद्घाटन, गुनगुनी धूप में मेले का आनंद ले रहे ग्रामीण–

गोपेश्वर 12 दिसंबर 2024: पांच दिवसीय अलकनंदा पर्यटन सांस्कृतिक ग्रामीण कृषि विकास मेला शुरू हो गया है। यह मेला 15 दिसंबर तक आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के साथ ही महिला मंगल दल की महिलाओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। सरकारी विभागों की ओर से मेले में स्टॉल लगाए गए हैं। यहां मेलार्थियों को प्रदेश और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी जाएंगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देतीं छात्राएं-

थराली विधायक भूपाल राम टम्टा और बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने संयुक्त रुप से मेले का शुभारंभ किया। विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के द्योतक हैं, मेला आयोजन से क्षेत्र के विकास का खाका तैयार होता है। विधायक लखपत बुटोला ने मेले में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वन किया। कहा कि सरकारी विभागों के स्टॉल का सभी लोग लाभ उठाएं। मेला आयोजन के लिए विधायक भूपाल राम ने तीन लाख रुपये और विधायक लखपत बुटोला ने दो लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा की।

इससे पूर्व मैठाणा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। स्कूली बच्चों के साथ ही सैकोट, मैठाणा के अलावा कई अन्य गांवों की महिला मंगल दल की महिलाओं ने जागर, मांगल गीत गाए और लोकनृत्य किया। प्रभारी प्रधानाचार्य धन सिंह घरिया के नेतृत्व में जीआईसीमैठाणा और साबरीसैंण की छात्राओं ने मेरु गढ़वाल, मेरु कुमौं, भुल लगदू.., जागरंतुवैजा मेरा डांडा नागराजा.., जीतू बगड़वाल.., कनबाजण लेगी मेरा डांड्यूं की आक्षरी.. जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

इस मौके पर मेला संरक्षक चंडी प्रसाद थपलियाल, सचिव राकेश खनेड़ा, पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट, पूर्व जिपं सदस्य ऊषा रावत, नयन सिंह कुंवर, यशवंत सिंह बिष्ट, हर्षवर्द्धन मैठाणी, सुरेंद्र रावत, एसडीएम आरके पांडे, विनोद मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद खंडूरी, नरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन महेंद्र चौहान और रामलाल आर्य ने संयुक्त रुप से किया।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!