चमोली: बिना नक्शा पास किए प्राधिकरण क्षेत्र में न हों निर्माण कार्य–

by | Dec 12, 2024 | चमोली, बैठक | 0 comments

जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने भवन मानचित्र के आवेदनों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश–

गोपेश्वर 12 दिसंबर 2024: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय विकास प्रा​धिकरण गोपेश्वर-चमोली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत कोई भी निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए। सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को शुरू में रोक जाए और जहां अवैध निर्माण हुए हैं उनको हटाया जाए।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण गोपेश्वर-चमोली की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें भवन निर्माण के लिए प्राप्त आवेदनों, स्वीकृति और अवशेष आवेदनों के निस्तारण, एसडीएम न्यायालयों में लंबित वादों की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि भवन मानचित्र को लेकर प्राधिकरण में जो भी आवेदन प्राप्त होते हैं उन्हें निर्धारित समय पर स्वीकृत करें। प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत सड़क किनारे और नालियों में रखी निर्माण सामग्री के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाए। प्राधिकरण की धनराशि से नगरीय क्षेत्रों में अवस्थापना सुधार, सौंदर्यीकरण आदि के प्रस्ताव शामिल किए जाएं।

अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने प्राधिकरण के अंतर्गम निर्माण कार्याें की जानकारी दी। इस वित्तीय वर्ष में 143 मानचित्रों के आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 88 आवासीय भवन, 55 अनावासीय भवन के थे। आवासीय के 60 और अनावासीय के 30 परमिट जारी किए जा चुके हैं। 18 की प्रक्रिया चल रही है। सात पर आपत्ति और 28 अस्वीकृत किए गए हैं। इस अवसर पर ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एलपी भट्ट, प्राधिकरण सहायक राकेश नेगी सहित सभी एसडीएम व अधिकारी वर्चुअलीजुड़े रहे।

Latest News

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...
error: Content is protected !!