देहरादून: उत्तराखंड कैबिनेट ने लिए कई फैसले, पांच लाख तक की आय वालाें को भी मिलेंगे सस्ते घर–

by | Dec 12, 2024 | कैबिनेट, देहरादून | 0 comments

राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एक समान होगा यूजर चार्ज, विभागों के वाहन चालकों का वर्दी भत्ता 3000 रुपये किया–

देहरादून: बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में 22 प्रस्ताव पारित हुए। फैसला लिया गया कि सरकार अब गरीबों के साथ कम और कम मध्यम आय वर्ग के लोगों को अपने घर का सपना पूरा करेगी। सरकार ने राज्य की नई आवास नीति को मंजूरी दे दी है। साथ ही सभी मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में यूजर चार्ज की समान दरें लागू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

कैबिनेट में मंजूर उत्तराखंड आवास नीति नियमावली-2024 के तहत आ​र्थिकरुप से कमजोर आय वर्ग लाभा​र्थियों की पात्रता के लिए सालाना आय की सीमा को तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांंच लाख रुपये कर दिया है। नीति में निम्न आय वर्ग और निम्न मध्यम आय वर्ग के लिए भी सरकार ने सस्ते आवास बनाने का निर्णय लिया है। निम्न आय वर्ग के लाभार्थी के लिए वा​र्षिक आय पांच से नौ लाख और निम्न मध्यम आय वर्ग के लिए वा​र्षिक आय नौ से 12 लाख रुपये होनी चाहिए। कैबिनेट बैठक में सचिवालय सेवा से अलग सभी सरकारी विभागों के वाहन चालकों का वर्दी भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इन चालकों को पहले औसतन 2400 रुपये सालाना मिलता था, जो अब 3000 रुपये होगा।

मेडिकल कॉलेजों में जनरल वार्ड में प्रति बेड के 25 रुपये, प्राइवेट वार्ड में 300 रुपये और एसी वार्ड प्रति बेड के एक हजार रुपये शुल्क लिया जाएगा। एंबुलेंस का किराया पांच किमी. तक 200 रुपये होगा। इसके बाद प्रति किमी. 20 रुपये लिया जाएगा।

रेडियोलॉजिस्ट व पैथोलॉजी जांच सीजीएचएस दरों पर राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस की दरें केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) दरों के समान होंगी।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!