चमोली: बर्फ का आनंद उठाने गौरसों पहुंच रहे पर्यटक, दिनभर बर्फ के साथ खेल रहे पर्यटक–

by | Dec 13, 2024 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

बर्फबारी के बाद औली और गौरसों बुग्याल तक बढ़ी पर्यटकों की संख्या, खूब बनीं चहल-पहल–

जोशीमठ 13 दिसंबर 2024: बर्फबारी के बाद चमोली जिले के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की खूब चहल-पहल बनीं हुई है। पर्यटक बर्फ का आनंद लेने के लिए गौरसों तक पहुंच रहे हैं। दिनभन बर्फ का लुत्फ उठाने के बाद रात में ठहरने के लिए औली और जोशीमठ आ रहे हैं।

नए साल और क्रिसमस के लिए पर्यटन स्थल सजने लगे हैं। हाल की बर्फबारी से गौरसों पर्यटन स्थल में निखार आ गया है। नीती घाटी के मलारी से सीमा क्षेत्र तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। पर्यटक टिम्मरसैंण महादेव मंदिर तक भी पहुंच रहे हैं। पर्यटकों का कहना है कि आशा के अनुरूप बर्फ नहीं जमीं है, लेकिन यहां की प्राकृतिक खूबसूरती मन को आनंदित कर रही है।

इधर, चोपता और दुग्गल​भिट्टा में भी पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां स्थानीय लोग अ​धिक पहुंच रहे हैं। हालांकि चोपता में बर्फ अ​धिक नहीं है, लेकिन पर्यटक यहां सैर-सपाटा कर प्रकृति का लुत्फ उठा रहे हैं।

Latest News

चमोली: 14 से 20 नवंबर तक आयोजित होगा 74वां राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेला–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गौचर मेले की तैयारियों को लेकर दिए दिशा-निर्देश-- गोपेश्वर। जनपद चमोली का...

जोशीमठ में सुधरेगी सीवरेज और पेयजल की व्यवस्था, डीएम ने की समीक्षा–

जिला​धिकारी ने जोशीमठ सीवरेज व पेयजल योजना की समीक्षा, 115 करोड़ की लागत से होंगे परियोजना कार्य...

चमोली: दुर्गम रास्ते में बिगड़ी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के अधिकारी की तबीयत–

पुलिस-एसडीआरएफ ने कंधों पर उठाकर पहुंचाया सुरक्षित-- गोपेश्वर। हेलीकॉप्टर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण...

चमोली: डीएम ने गौचर भूमि में अवैध निर्माण किया सील–

अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश-- पीपलकोटी, 03 अक्टूबर 2026: बिरही...

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...
error: Content is protected !!