चमोली: भूटान के इंजीनियरों ने परखीं विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की उन्नत तकनीकी–

by | Dec 19, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

परियोजना की प्रगति और उपलब्धियों की सराहना की, कहा हमें सीखने का मिला अवसर–

चमोली, उत्तराखंड, 18 दिसंबर 2024: भूटान की प्रमुख जलविद्युत उत्पादन कंपनी, द्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन (डीजीपीसी) के आठ अधिकारियों का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) की निर्माणाधीन 444 मेगावाट विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) का दौरा करने उत्तराखंड के चमोली जिले में पहुंचें। इस दौरे का उद्देश्य परियोजना के उन्नत तकनीकी निर्माण, पर्यावरणीय प्रबंधन और प्रगति की जानकारी लेना था।

डीजीपीसी, जो भूटान में जलविद्युत विकास की अग्रणी संस्था है, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञता का लाभ उठाने और उन्नत तकनीकों को समझने के साथ प्रतिनिधिमंडल वीपीएचईपी परियोजना के टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) और नवीन पर्यावरणीय प्रबंधन जैसे उन्नत निर्माण तकनीकों को देखने पहुंचें हैं।

15 से 18 दिसंबर 2024 तक चले इस दौरे के दौरान, टीएचडीसीआईएल के अधिकारियों द्वारा परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख स्थलों जैसे भूमिगत पावर हाउस, हेड रेस टनल और हेलोंग गांव के पास स्थित बांध स्थल का दौरा किया। हिमालय की चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद परियोजना में हुई प्रगति की उन्होंने सराहना करते हुए कहा,

“यह दौरा हमारी टीम के लिए एक अद्भुत सीखने का अवसर साबित हुआ है, जिसने बड़े पैमाने पर हमें बांध परियोजनाओं की योजना, डिज़ाइन और क्रियान्वयन के व्यावहारिक पहलुओं को समझने में मदद की है। हमने विश्व बैंक के अधिकारियों सहित विभिन्न स्रोतों से वीपीएचईपी की प्रगति और उपलब्धियों के बारे में प्रशंसा सुनी थी। परियोजना स्थल पर आकर, हमने इन उत्कृष्ट कार्यों को स्वयं देखा और अनुभव किया। वीपीएचईपी परियोजना का निर्माण कार्य जलविद्युत विकास के लिए एक मानक स्थापित कर रहा है।”

यह दौरा नवीकरणीय ऊर्जा विकास में टीएचडीसी के वीपीएचईपी परियोजना की अंतरराष्ट्रीय पहचान और जलविद्युत के क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग और ज्ञान-विनिमय को मजबूत करने का उदाहरण है।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य:

1. श्रीमती फूब जाम, कार्यकारी अभियंता (सिविल), पीसीडी

2. श्री तेम्पा शेरिंग, कार्यकारी अभियंता (सिविल), डीजीसी

3. श्री डेंडुप थारचेन, कार्यकारी अभियंता (सिविल), डीजीसी

4. श्री पेमा वांगचुक, कार्यकारी अभियंता (सिविल), डीजीसी

5. श्रीमती गंगा गजमेर, सहायक अभियंता (सिविल), डीजीसी

6. श्रीमती शेरिंग डेमा, भूवैज्ञानिक, डीजीसी

7. श्रीमती सोनम शेरिंग डेमा, सहायक अभियंता (सिविल), डीजीसी

8. श्रीमती दोरजी डेमा, सहायक अभियंता (सिविल), डीजीसी

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के बारे में:

वीपीएचईपी, चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर स्थित एक 444 मेगावाट रन-ऑफ-रिवर जलविद्युत परियोजना है, जो स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पन्न करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। यह परियोजना 65 मीटर ऊंचे कंक्रीट ग्रेविटी बांध के साथ हेलोंग गांव के पास एक जलाशय बनाती है, जिसका जलभराव क्षेत्र केवल 24.5 हेक्टेयर है। भूमिगत पावर हाउस हाट गांव के पास स्थित है, जिसमें 111 मेगावाट की 4 यूनिट्स हैं, जो 237 मीटर की हेड पर काम करती हैं। 13.4 किमी लंबी हेडरेस टनल, जो आधुनिक टीबीएम तकनीक से बनाई गई है, पानी को सुगमता और सटीकता से पावर हाउस तक पहुंचाती है। उन्नत तकनीकों जैसे जीआईएस स्विचयार्ड, ओएफडब्ल्यूएफ ट्रांसफॉर्मर और उच्च दक्षता वाले टरबाइनों से सुसज्जित यह परियोजना भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!