चमोली: विशेषज्ञ हेल्थ मेले में 153 लोंगो की हुई स्वास्थ्य जांच–

by | Dec 19, 2024 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

सीएचसी नंदानगर में हुआ आयुष्मान आरोग्य विशेषज्ञ हेल्थ मेले का आयोजन, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की विशेषज्ञ टीम ने दी अपनी सेवाएं–

नंदानगर, 19 दिसंबर 2024:

आयुष्मान आरोग्य शिविर के अंतर्गत मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सहयोग से कम्युनिटी हेल्थ मेले के आयोजन के तहत वृहस्पतिवार 19 दिसम्बर को सीएचसी नंदानगर में आयोजित विशेषज्ञ हेल्थ मेले में 153 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, कुल 06 लोगों की आभा आईडी बनाई गई।

सीएचसी नंदानगर परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का मुख्य अतिथि समाजसेवी अब्बलसिह कठैत द्वारा शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य मेले में नेत्र रोग के 10, अस्थि रोग के 15, ईएनटी के 15, स्त्री रोग के 16, बाल रोग के 21, चर्म रोग के 15, फीजिशियन के 54, दांत रोग के 7 लाभार्थियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवायें दी गई। प्रभारी अधीक्षक डॉ मनोज शाह ने बताया कि हेल्थ मेले में कुल 153 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सक दल में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के विशेषज्ञ चिकित्सक स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ नागरगोजे,

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजना, जनरल मेडिसिन डॉ. विवेक त्यागी,चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाति, एवं जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के विशेषज्ञ चिकित्सक अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. पन्नालाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्मल प्रसाद, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराग सक्सैना,

नाक,कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा भट्ट एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अमित जैन आदि शामिल थे। स्वास्थ्य मेले में नंदा नगर विकासखंड के अति दुर्गम क्षेत्र सितेल, बूरा, फाली, विजार, सैतोली, नारंगी, कुंडबगड़, कनोल ,सुतोल, रामणी, सेंती, घाट, कुरुड़ आदि गांवों के लोगों ने लाभ लिया।

Latest News

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...
error: Content is protected !!