चमोली: जनपद में सुबह आठ बजे रात आठ बजे तक इस सड़क पर नहीं चलेंगे ट्रक व भारी वाहन–

by | Dec 19, 2024 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

यातायात कंट्रोल करने के लिए 15 पुलिस कर्मियों के साथ ही दो पेट्रोलिंग वाहनों की तैनाती हुई, गाड़ियों की आवाजाही पर रखेंगे नजर–

गोपेश्वर, 19 दिसंबर 2024: नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण-चमोली मोटर मार्ग पर तब तक दिन में ट्रक व अन्य बड़े वाहन आवाजाही नहीं करेंगे, जब तक बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग भूस्खलन क्षेत्र में मलबा निस्तारण का काम चल रहा है। सैकोटसड़क पर सुबह 8 से रात 8 बजे तक ट्रकों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबं​धित कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने यह आदेश जारी किया है। उन्होंने यातायात को सुव्यव​स्थित करने के लिए सड़क पर 15 पुलिस कर्मियों और दो पेट्रोलिंग वाहनों की तैनाती भी की है।

बुधवार से नंदप्रयाग-सैकोट मोटर मार्ग पर बदरीनाथ हाईवे के वाहनों को डाइवर्ट किया गया है। लेकिन संकरी सड़क और भू-धंसाव होने के कारण इस सड़क पर वाहनों का जगह-जगह जाम लग रहा है। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने मार्ग पर यातायात को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए 15 पुलिस कर्मियों के साथ ही दो पेट्रोलिंग वाहनों की तैनाती कर दी है।

साथ ही सुबह 8 बजे से रात आठ बजे तक ट्रकों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए हैं। इधर, लोक निर्माण विभाग भी सड़क से झाडियों को काटकर सड़क को व्यव​स्थित करने में जुट गया है।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!