चमोली: जटिल ऑपरेशन से महिला के पेट से निकाला तीन लीटर थक्के वाला खून–

by | Dec 24, 2024 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

शरीर में था तीन ग्राम खून, अस्पताल कर्मी ने किया रक्तदान तो अब स्वस्थ्य है महिला–

गोपेश्वर 24 दिसंबर 2024: जिला अस्पताल गोपेश्वर में एक महिला का जटिल ऑपरेशन करके पेट से तीन लीटर थक्के वाला खून निकाला गया। महिला के शरीर में खून की अत्यधिक कमी होने के चलते उसकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी। बाद में खून की कमी पूरी की गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ऑपरेशन के बाद महिला अब ठीक है।

ज्योतिर्मठ विकासखंड के भेंटा गांव की 29 साल की राधा देवी को परिजन पेट में दर्द की शिकायत के चलते जिला चिकित्सालय लेकर आए। जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. दीपक नेगी ने जांच की तो महिला गर्भवती पाई गई। बीपी बढ़ा हुआ था और शरीर में तीन ग्राम खून ही था। महिला की स्थिति काफी नाजुक थी, जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग के जिला समन्वयक उदय सिंह ने महिला को रक्तदान किया।

महिला के पेट के अंदर तीन लीटर थक्के वाला खून जमा हो रखा था। महिला के बायीं ओर के फैलोपियन ट्यूब में गर्भावस्था पाई गई। ऑपरेशन के बाद महिला अब ठीक है। ऑपरेशन करने वाली टीम में एनेस्थेटिक डॉ. एसएन सिंह, नर्सिंग ऑफिसर लक्ष्मी, वंदना, टीनू, गौतम व गौरव शामिल रहे। महिला का पूरा उपचार आयुष्मान योजना के तहत किया गया।​

जिला चिकित्सालय के चिकत्सकों के अनुसार महिला तीन माह की गर्भवती थी। लेकिन भ्रूण का विकास बच्चे दानी के बजाय ट्यूब में ही होने लगा। बाद में ट्यूब भ्रष्ट हो गई और भ्रूण पेट में आ गया, जो बाद में खून के थक्के के रूप में वहां जमा हो गया। यह एक जटिल ऑपरेशन था, जिसे सर्जन डॉ. दीपक नेगी व अन्य अस्पताल स्टाफ ने सफलतापूर्वक कर लिया।

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!