चमोली: नदी किनारे फंसे दो युवकों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला–

by | Dec 24, 2024 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

घूमने आए युवक एडवेंचर के चक्कर में नदी के दूसरी तरफ फंस गए थे, सुर​क्षित निकाले–

जोशीमठ, 24 दिसंबर 2024: इन दिनों चमोली जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विष्णुप्रयाग के पास अलकनंदा नदी के दूसरी तरफ फंसे नोएडा के दो युवकों को पुलिस और एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाल लिया है। दोनों युवक एडवेंचर के चक्कर में नदी किनारे जाकर फंस गए।

मंगलवार अपराह्न पुलिस को सूचना मिली कि विष्णुप्रयाग के पास अलकनंदा नदी के दूसरी तरफ दो युवक फंसे हुए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मुख्य सड़क से करीब डेढ किमी नीचे घटनास्थल पर पहुंचने में टीम को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अत्यधिक दुर्गम रास्ते में बारिश के चलते फिसलन बनीं हुई थी। काफी मशक्कत के बाद टीम ने दोनों युवकों को सुरक्षित निकाल लिया है। उनकी पहचान अखिल ध्यान (18) पुत्र दीपक ध्यान निवासी 66 बी सेक्टर 71 थाना गौतमबुध नगर नोएडा यूपी और राजीव शर्मा (18) पुत्र मनीष शर्मा निवासी बी 307 सागर अपार्टमेंट सेक्टर 62 थाना गौतमबुध नगर यूपी के रूप में हुई है।

दोनों युवकों ने बताया कि वे ज्योतिर्मठ घूमने आए हुए थे और एडवेंचर के चक्कर वहां जाकर फंस गए। बालकों को सुरक्षित निकालने वाली टीम में ज्योतिर्मठ थाने के उप निरीक्षक विजय प्रकाश, कांस्टेबल हरीश कांडपाल, एसडीआरएफ टीम में एसआई विनीत देवरानी, हेड कांस्टेबल मेहर सिंह, कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल शेखर, कांस्टेबल विकास, कमल व राहुल शामिल रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!