चमोली: हिमस्खलन की चेतावनी पर यहां रोके पर्यटक, बैस कैंप में ही गाढ़े तंबू–

by | Dec 30, 2024 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

चमोली जनपद में मौसम सामान्य, पर हिमस्खलन की घटना से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन ने जारी किया अलर्ट–

चमोली: बारिश और बर्फबारी के बाद चमोली जनपद के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। जिसे देखते हुए जनपद में अलर्ट जारी किया गया है। नए साल का जश्न मनाने के लिए बड़ीतादात में पर्यटक क्वांरीपास ट्रैक पर जा रहे हैं। हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए नंदा देवे राष्ट्रीय पार्क वन विभाग ने पर्यटकों को बेस कैंप से पहले ही रोक दिया गया है।

क्वांरीपास पर्यटन ट्रेक के दीदार को कई पर्यटक पहुंचे हुए हैं। पर्यटकों की पहले से ही यह पसंदीदा जगह रही है। हर साल नए साल के जश्न के लिए यहां पर्यटक पहुंचते हैं। दो तीन दिन पहले हुई भारी बर्फबारी से क्वांरीपास के सौंदर्य में भी जबरदस्त निखार आ गया है। यहां दूर दूर तक फैली चोटियांं बर्फ से लकदक हैं साथ ही जमीन में भी करीब तीन फीट तक बर्फ जमीं है।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन अ​धिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए रविवार को किसी को वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई है। हिमस्खलन का 24 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है।

वहां जाने वाले पर्यटकों को गुलिंग व अखोरगेंथा में ही कैंप करने को कहा गया है। क्रिसमस के समय से अभी तक यहां 700 से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अ​धिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि सभी को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!