रुद्रप्रयाग: फिर बंद रहेगी रुद्रप्रयाग की सुरंग, मरम्मत कार्य से डायवर्ट रहेगा यातायात–

by | Jan 5, 2025 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पढ़ें कब से कब तक बंद रहेगी सड़क, लोक निर्माण विभाग के अ​धिशासीअ​भियंता ने जारी किए आदेश–

रुद्रप्रयाग: सुरंग मरम्मत कार्य के चलते गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग का यातायात डायवर्ट रहेगा। इस दौरान वाहन रुद्रप्रयाग-जवाड़ी बाईपास मार्ग से संचालित होंगे। लोक निर्माण विभाग के अ​धिशासीअ​भियंता की ओर से इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 107 (पुराना 109) पर स्थित पुरानी सुरंग में मरम्मत कार्य (रॉक फॉल बैरियर) के चलते दिनांक 06 जनवरी 2025 से 05 फरवरी 2025 तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

रा.मा. खण्ड लोक निर्माण विभाग, रूद्रप्रयाग की अधिशासी अभियंता प्रेरणा जगूड़ी ने बताया कि आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मरम्मत कार्य को पूरा करना आवश्यक है। इस दौरान समस्त वाहनों को रूद्रप्रयाग-जवाडी बाईपास के वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करने की सलाह दी गई है। जनता से अपील की गई है कि सुगम एवं सुरक्षित यातायात के लिए इस निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें और विभाग को सहयोग प्रदान करें।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!