चमोली: क्रिकेट क्लब मंडल और देवलधार की टीम क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची–

by | Jan 14, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा रोचक, अपने मैच जीतकर टीमें पहुंची फाइनल में, भारी भीड़ जुटने के आसार–

गोपेश्वर, 14 जनवरी 2025: बैरागना खेल मैदान में इन दिनों क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की 32 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। मंगलवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में क्रिकेट क्लब मंडल और देवलधार की टीम फाइनल में पहुंच गई है।

पहला मैच क्रिकेट क्लब गंगोलगांव और मंडल की टीम के बीच हुआ। मंडल क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 15 ओवर में 188 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलने उतरी गंगोलगांव की टीम सभी विकेट खोकर 110 रन पर सिमट गई।

मंडल की टीम से खिलाड़ीसुभमबर्त्वाल ने सर्वाधिक 63 रन बनाए, जबकि देवलधार की टीम से अक्षित डिमरी ने अपनी टीम के लिए 31 रन बनाए।

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला क्रिकेट क्लब देवलधार और टंगसा के बीच हुआ, जिसमें देवलधार की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 122 रन जोड़े। जवाब में खेलने उतरी टंगसा की टीम के खिलाड़ीदेवलधार के तेज गेंदबाजों के आगे नहीं टिक पाए और एक-एक कर पवेलियन लौट गए। टंगसा की पूरी टीम 81 रनों पर सिमट गई। देवलधार की टीम से विवेक ने तीन विकेट चटकाए। टूर्नामेंट के अध्यक्ष सौरभ सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, सुभम बर्त्वाल, दीपक तोपाल, सुधीर नेगी, सुधांशु बिष्ट, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!