चमोली: जिला योजना में कम खर्च करने वाले विभाग शीघ्र पूरा करें कार्य–

by | Jan 15, 2025 | प्रशासन | 0 comments

मुख्य विकास अ​धिकारी ने जिला योजना के तहत आवंटित राशि के व्यय को लेकर की समीक्षा बैठक–

गोपेश्वर, 15 जनवरी 2025: विकास भवन के सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने अ​धिकारियों की बैठक लेते हुए निर्देश दिए कि जिन विभागों में जिला योजना के तहत अवमुक्त धनराशि का 70 प्रतिशत से कम खर्च हुआ है वे शीर्घ कार्य पूरा कराएं। जिन विभागों ने अभी तक भी विकास योजनाओं के टेंडर नहीं किए वे शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी करें।

मुख्य विकास अ​धिकारी ने जिला योजना 2024-25 के तहत अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय प्रगति को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यदि किसी धनराशि व्यय करने में कोई समस्या है तो उसकी सूचना शीघ्र दें। ताकि उस धनराशि को दूसरी योजना में लगाया जा सके।

बैठक में अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी ने बताया कि जिला योजना में 7309.35 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई, जिसमें से 3829 लाख का व्यय किया गया जो कुल धनराशि का 52.39 प्रतिशत है। राज्य सेक्टर में 22344 लाख के सापेक्ष 59.64 प्रतिशत यानी 13325 लाख, केंद्र पोषित योजना में 15206 लाख के सापेक्ष 94.34 प्रतिशत (14344 लाख) का व्यय किया जा चुका है।

दिसंबर तक 70 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों में पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग, राजकीय सिंचाई विभाग, वन विभाग, पर्यटन विभाग शामिल हैं। केंद्र पोषित योजना में 70 प्रतिशत से कम व्यय करने वालों में उद्यान विभाग और वन विभाग शामिल हैं। बैठक में डीडीओ केके पंत सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
error: Content is protected !!