रुद्रप्रयाग: जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में पशु-स्वास्थ्य ​शिविर, डॉक्टर की टीम ने की पशुओं के स्वास्थ्य की जांच–

by | Jan 19, 2025 | रूद्रप्रयाग, स्वास्थ्य | 0 comments

सिंगोली-भटवाड़ी कैट प्लान योजना के तहत रुद्रप्रयाग वन प्रभाग ने आयोजित करवाया पशु स्वास्थ्य ​शिविर–

रुद्रप्रयाग, 19 जनवरी 2025: सिंगोली-भटवाडी कैट प्लान योजना के अन्तर्गत रूद्रप्रयाग वन प्रभाग के उत्तरी जखोली, अगस्त्यमुनि, यूनिट गुप्तकाशी के ग्रामीण क्षेत्रों में पशु-स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पशु स्वास्थ्य शिविर 18 जनवरी से दिनांक 31 जनवरी 2025 तक क्रमशः ग्राम किमाणा, डडोली, डांगी पठालीधार, गबनी गांव, भीरी, बडेथ, तालजामण, सेमी, डमार तथा पाली कुडलिया में किया जाएगा।

उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने अवगत कराया है कि पहला पशु स्वास्थ्य शिविर उत्तरी जखोली के किमाणा ग्राम में सम्पन्न हुआ। जिसमें पशुचिकित्साधिकारीडॉ० अमित सिंह व डॉ० रचना थपलियाल, पशुपालन विभाग के निर्देशन में 70 ग्रामवासियों (42 महिला व 28 पुरूष) ने अपने पशु सम्बन्धी समस्याओं एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया।

शनिवार को आयोजित पशु स्वास्थ्य शिविर मेलाभार्थीयों को 55 पशु सम्बन्धी किट वितरित की गयी। जिसमें 06 प्रकार की औषधियां, 26 चारा भेली / तथा पशुओं के अन्य उपचार संबंधी सामग्री थी। इसके अतिरिक्त आजीविका संवर्धन कार्यों के अन्तर्गत पिरूलब्रिकेट बनाने का भी प्रशिक्षण भी किमाणा वन पंचायत मे दिया गया जिसका लाभ 30 स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...
error: Content is protected !!