बीएड (ब्रिज कोर्स) के अभ्यर्थियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार, अब यह लिया गया निर्णय–

by | Sep 12, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments


गोपेश्वर। बीएड (ब्रिज कोर्स) प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान सरकार में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चल रही है अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में उत्तराखंड सरकार बीएड ब्रिज कोर्स अभ्यर्थियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। एक और सरकार एनआईओएस से किए गए 18 माह के डीएलएड को राजकीय प्राथमिक विद्यालय के लिए योग्य मान रही है तो वहीं दूसरी तरफ एनआईओएस के द्वारा एनसीटीई के मानकों और मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार बीएड अभ्यर्थियों से 6 माह का ब्रिज कोर्स करवाने के बावजूद भी उन्हें राजकीय प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक के पदों के लिए योग्य नहीं मान रही है, जबकि 6 माह का ब्रिज कोर्स डीएलएड के पूर्ण समकक्ष है। यदि उत्तराखंड सरकार बीएड ब्रिज कोर्स को डीएलएड के समकक्ष नहीं मानती है तो समस्त बीएड ब्रिज कोर्स अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट में जाने को बाध्य होंगे। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह बोहरा, सुरेंद्र सिंह राणा, संदीप, मकान लाल, भगवती प्रसाद, विपिन भंडारी, आशीष सेमल्टी, सविता, संदीप सेमवाल आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!