चमोली: चमोली जनपद में स्वरोजगार के लिए 10 करोड़ 88 लाख के ऋण आवंटन को मिली स्वीकृति–

by | Feb 1, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

विभिन्न योजनाओं के तहत 39 आवेदकों का स्वरोजगार के लिए किया गया चयन, पढ़ें किस स्वरोजगार की ओर बढ़ रहा रुझान–

गोपेश्वर, 01 फरवरी 2025: चमोली जनपद में विभिन्न योजनाओं के तहत 39 आवेदकों का साक्षात्कार के माध्यम से स्वरोजगार के लिए चयन किया गया। जिसमें 10 करोड़ 88 लाख धनराशि के ऋण आवंटन की स्वीकृति प्रदान की गई।

शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार की अध्यक्षता में पर्यटन विभाग द्वारा संचालित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और होम स्टे योजना में आवेदकों के साक्षात्कार लिए गए। जनपद में होम स्टे को लोग स्वरोजगार के रुप में सबसे अ​धिक पसंद कर रहे हैं।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत सात आवेदन स्वीकृत किए गए। जिसमें एक करोड़ 78 लाख स्वीकृत किए गए। वहीं गैर वाहन मद में छह आवेदन स्वीकृत करते हुए चार करोड़ 26 लाख, होम स्टे में 16 आवेदन स्वीकृत करते हुए चार करोड़ 56 लाख, ट्रैकिंग टेक्शन सेंटर में 10 आवेदन स्वीकृत करते हुए 27 लाख की ऋण स्वीकृति दी गई। चयनित आवेदकों को बैंक में जरूरी दस्तावेज जमा करते हुए जल्द से जल्द ऋण दिया जाएगा।

जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडेय ने बताया कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के वाहन मद में 25 प्रतिशत और गैर वाहन मद में 40 लाख तक के ऋण पर 33 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!