लोक सम्मान: फूलदेई संरक्षण मुहिम में जुटे शशि भूषण मैठाणी ‘पारस’ को मिला लोक गौरव सम्मान–

by | Feb 2, 2025 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

लोक संस्कृति महोत्सव 2025 में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और समाजसेवियों का हुआ सम्मान–

देहरादून, 02 फरवरी 2025: अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था की ओर से आयोजित लोक संस्कृति महोत्सव-2025 ने इस वर्ष भी उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड की उपलब्धियों को दर्शाती स्मारिका देवभूमि उत्तराखंड का विमोचन किया और समाजसेवा व लोकसंस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया।

इन्हें मिला लोक संस्कृति संरक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट सम्मान–

लोकसंस्कृति के संरक्षण और बाल पर्व फूलदेई संरक्षण मुहिम में योगदान के लिए शशिभूषण मैठाणी “पारस” को लोक गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

वहीं, समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए स्वप्निल सिन्हा, शिवशंकर कुशवाहा, रमेश चंद द्विवेदी और विपिन जोशी को विशेष अभ्युदय सम्मान 2025 प्रदान किया गया।

लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियाें ने झुमाया–

संस्था के संस्थापक अशोक मिश्रा ने बताया कि इस महोत्सव में गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, गोरख्याली, भोजपुरी और अवधी लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही, संस्था द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और नशामुक्ति अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के दौरान “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” और “करो योग, रहो निरोग” जैसे संदेशों को उजागर करने के साथ ही संविधान के मौलिक अधिकारों पर आधारित एक प्रभावशाली नाटिका प्रस्तुत की गई। इस नाटिका में श्रीशांगी, कुणाल, शिवांश, अभिषेक, समीक्षा, मोहित, आस्था, अर्जुन, दिव्यांशु और सागर ने अभिनय किया।

दूसरे सत्र में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में देहरादून कैंट की विधायक सविता कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान कलाकारों, छात्र-छात्राओं और समाजसेवियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि श्रीकांत श्री ने किया, जिनकी ओजस्वी वाणी ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

संस्था का सतत समाजसेवा प्रयास

संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. (श्रीमती) गार्गी मिश्रा ने बताया कि अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था महिलाओं, बच्चों और वृद्ध नागरिकों के लिए निरंतर कार्यरत है और पूरे वर्ष विभिन्न जागरूकता अभियानों का संचालन करती है।

प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर शशिकांत दुबे, शशिकांत कुशवाहा, गायक गिरीश सनवाल, हरीश मेहरा एवं उनकी टीम, समाजसेवी स्वप्निल सिन्हा और शशिभूषण मैठाणी”पारस” सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मौजूद रहे।

“लोक संस्कृति महोत्सव-2025” उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षित करने और समाजसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!