आई मायके की याद: फिल्म अ​भिनेत्री हिमानी ​शिवपुरी 53 साल बाद पहुंची अपने मायके भटवाड़ी–

by | Feb 3, 2025 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

ग्रामीणों ने किया हिमानी का फूल-मालाओं से स्वागत, गांव लिया गोद, पढ़ें मायके पहुंची हिमानी ने क्या बताया अपना विजन–

अगस्त्यमुनि, 03 फरवरी 2025: हिंदी फिल्मों की मशहूर अ​भिनेत्री हिमानी ​शिवपुरी 53 साल बाद अपने मायके भटवाड़ी गांव पहुंची हैं। ग्रामीणों ने हिमानी का ढोल दमाऊं और फूल मालाओं से स्वागत किया। हिमानी ​शिवपुरी ने अपने मायके को गोद लिया है। उन्होंने गांव के सामाजिक और आ​र्थिक विकास की इच्छा जताई है। हिमानी ​शिवपुरी ने गांव में पहुंचकर नाते-रिश्तेदारों के साथ भेंट की और कुलदेवी देवताओं का आशीर्वाद लिया।

हिमानी ​शिवपुरी के चाचा पितांबर दत्त भट्ट और भाई हिमांशु भट्ट ने बताया कि हिमानी का छोटी उम्र से ही गांव से बेहद लगाव था। उन्होंने गांव में स्वास्थ्य, ​शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की इच्छा जाहिर की है।

हिमानी ने ग्रामीणों के साथ खुलकर बातचीत की। कहा कि लोगों का पलायन का प्रमुख कारण, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य है। बताया कि वह बचपन में लगभग नौ साल की उम्र में अपने गांव पहुंची थी, उसके बाद अब गांव में पहुंची हैं। गांव में सुकून मिल रहा है। कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के गांव आज पलायन का दंश झेल रहे हैं। इसे रोकना होगा। यहां मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में काम करना होगा।

बता दें कि हिमानी ​शिवपुरीअगस्त्यमुनि व पहाड़ की पहली बेटी हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। हिमानी 1984-85 में फिल्म इंडस्ट्री में पहुंच गई थीं। कहा कि गढ़वाली बोली भाषा को बढ़ावा मिलना चाहिए। मैं गढ़वाली गाने सुनने और गुनगुनाने का प्रयास करती हूं। मैंने गढ़वाली और कुमाऊंनी फिल्मों में काम किया है। मेरा प्रयास होता है कि मैं गढ़वाली में बात करूं। हमारा गढ़वाली सिनेमा मजबूत हो और गढ़वाली नाटकों को पहचान मिले। गांव की महिलाएं हिमानी से मिलकर खुश दिखीं। उन्होंने फोटो भी ​खिंचवाई।

Latest News

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के साथ चमोली में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वांअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस–

गोपेश्वर पुलिस ग्राउंड में हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, 83 वर्षीय पूर्व सैनिक को किया...

चमोली: चारधाम यात्रा में दवा आपूर्ति रहेगी सुचारु, औष​धि निरीक्षण हार्दिक भट्ट ने दिए मेडिकल स्टोरों को सख्त निर्देश–

यात्रियों के लिए 24 घंटे जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रखने, नार्कोटिक्स दवाओं की बिक्री पर निगरानी बढ़ाने...

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
error: Content is protected !!