चमोली: रजनी भंडारी चमोली जिला पंचायत प्रशासक पद से हटी, शासन ने डीएम को सौंपा चार्ज–

by | Feb 5, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पढ़ें क्या है मामला, रजनी भंडारी को लगा बड़ा झटका–

गोपेश्वर, 05 फरवरी 2025: चमोली की निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को शासन द्वारा चमोली जिला पंचायत प्रशासक पद से हटा दिया है। साथ ही चमोली के जिला​धिकारी संदीप तिवारी को चार्ज देने के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में सचिव पंचायतीराज चंद्रेश यादव ने आदेश जारी किए हैं। शासनादेश से रजनी भंडारी और बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी को बड़ा झटका लगा है। वर्ष 2012-13 में नंदा राजजात के कार्यों में अनियमितता की जांच के बाद शासन ने 10 जनवरी 2024 को रजनी भंडारी को चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष पद से हटा दिया था।

इसके बाद रजनी भंडारी ने हाईकोर्ट में इसके विरुद्ध याचिका दायर की, जिस पर न्यायालय ने रजनी भंडारी को राहत देते हुए जांच पर रोक लगा दी थी। इसके बाद पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद सरकार की ओर से जिला पंचायत में प्रशासक नियुक्त कर दिए गए थे। शासन ने बीते वर्ष दिसंबर माह में छह माह तक के लिए जिला पंचायत में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासन नियुक्त किया गया।

सचिव पंचायतीराज का कहना है कि निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष को सरकार पहले ही हटा चुकी थी, ऐसे में न्यायालय का आदेश भी नि​श्चितसमयाव​धि तक था। अब मामला संज्ञान में आने के बाद चमोली में निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासक के पद से हटाकर जिला​धिकारी को प्रशासक का पदभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। सरकार के इस निर्णय से रजनी भंडारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी को झटका लगा है।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!