चमोली: ब्रेन योग कार्यशाला में बताए तनाव प्रबंधन, एकाग्रता और ध्यान एकत्रित करने के तरीके–

by | Feb 13, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पीपलकोटी में टीएचडीसी ने आयोजित किया दो दिवसीय ब्रेन योग कार्यशाला का आयोजन, 200 से अ​धिक कर्मचारियों ने किया प्रतिभाग–

पीपलकोटी। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से परियोजना क्षेत्र में दो दिवसीय ब्रेन योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन, एकाग्रता और ध्यान एकत्रित करने के तरीके बताए गए।

टीएचडीसी के मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग की ओर से विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के प्रशासनिक परिसर के संजीवनी क्लब, परियोजना स्थल और पीपलकोटी में ब्रेन योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों के मानसिक स्वास्थ्य और उत्पादकता को बढ़ावा देना है।

ब्रेन योग कार्यशाला में प्रतिभाग करते मुख्य महाप्रबंधक अजय वर्मा व अन्य-

परियोजना प्रमुख अजय वर्मा ने कार्यशाला की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज की तेज-तर्रार कार्य संस्कृति में मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। ब्रेन योग हमारे कर्मचारियों को तनाव प्रबंधन, एकाग्रता बढ़ाने और कार्य जीवन संतुलन प्राप्त करने में मदद करेगा।

ब्रेन योग प्रशिक्षक सुरेश प्रभु ने क्षमताओं को बढ़ाने, तनाव प्रबंधन तकनीकों और विश्राम विधियों पर ध्यान केंद्रित करने के तरीके बताए।

इस मौके पर महाप्रबंधक केपी सिंह, उपमहाप्रबंधक पीएस रावत, एके श्रीवास्तव, बीएस पुंडीर, एसपी डोभाल, ओपी आर्य, बीएस चौधरी, आरएस मखलोगा, एससी भट्ट, वीडी भट्ट आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!