आधार: राजकीय इंटर कॉलेज फाटा में शुरू हुआ आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप–

by | Feb 13, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

एक सप्ताह तक चलेग कैंप, 37 कार्ड बनें, डाक विभाग की योजनाओं की भी मिल सकेगी जानकारी–

गोपेश्वर, 13 फरवरी 2025: भारतीय डाक विभाग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज फाटा में आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप आयोजित किया गया है। यह कैंप एक सप्ताह तक आयोजित होगा। बुधवार को पहले दिन 37 बच्चों और अन्य लोगों के आधार कार्ड बनवाए गए।

डाक अधीक्षक टीएस गुसांई ने बताया कि आधार कार्ड बनाने और कार्ड में संशोधन के लिए फाटा के इंटर कॉलेज परिसर में विशेष आधार कार्ड बनवाने का ​कैंप लगाया गया है। यह कैंप 18 फरवरी तक आयोजित होगा। उन्होंने लोगों को सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलवाने का आग्रह भी किया गया।

बताया कि 10 वर्ष तक की बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पोस्ट ऑफिस में खाता खुलाया जाता है। इस योजना में अ​धिकतमव्याज दर 8.2 प्रतिशत है। इसका लाभ उठाएं और अपनी बालिका के भविष्य को आ​र्थिकरुप से मजबूत बनाएं।

फाटा में एक युवती का आधार कार्ड बनाते डाक विभाग के कर्मी-

श्री गुसांई ने बताया कि डाकघर की वि​भिन्न योजनाओं के तहत मासिक आय योजना में ब्याज दर 7.4 प्रतिशत, लोक​भविष्यनि​धि में 7.1 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में 8.2 प्रतिशत, राष्ट्रीय बचत पत्र में 7.7 प्रतिशत, किसान विकास पत्र में 7. 5 प्रतिशत, आवर्ती खाता में 6.7 प्रतिशत, बचत खाता में 4 प्रतिशत, टीडी एक वर्षीय में 9 प्रतिशत, दो वर्षीय 7 प्रतिशत, तीन वर्षीय में 7.1 प्रतिशत तथा पांच वर्षीय में 7.5 प्र​तिशत निवेश करें।

इसके अलावा भारतीय डाक विभाग की ओर से महिलाओं/कन्याओं हेतु महिला सम्मान बचत पत्र योजना भी संचालित की जा रही है। जिसमें 7.5 प्रतिशत ब्याज दर है। इसमें न्यूनतम एक हजार और अ​धिकतम 2 लाख रुपये का ही निवेश किया जा सकता है। भारतीय डाक विभाग की इस योजना का लाभ 31 मार्च 2025 तक ही लिया जा सकता है।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!