चमोली: यहां यूसीसी के तहत लिव इन में भी हुआ पहला पंजीकरण–

by | Feb 15, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

यूसीसी लागू होने के बाद से अब तक चमोली जनपद में हो चुके 199 रजिस्ट्रेशन, शादी और वसीयत के पंजीकरण भी हुए–

गोपेश्वर, 15 फरवरी 2025: यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू होने के बाद चमोली जनपद में लिव इन रिलेशनशिप (बिना शादी के साथ रहना) में भी पंजीकरण हुआ है। जबकि शादी और वसीयत से संबंधित पंजीकरण भी हुए हैं।

प्रदेश सरकार की ओर से 27 जनवरी को प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर दिया गया है। इसके बाद से इसमें पंजीकरण करवाने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पंजीकरण करवाने के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है, ताकि पंजीकरण की प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत न हो।

वहीं अब इसमें पंजीकरण भी शुरू हो गए हैं। सीमांत जिला चमोली में अब तक समान नागरिक संहिता के तहत 199 पंजीकरण हुए हैं। इसमें लिव इन रिलेशनशिप का पंजीकरण भी शामिल है। आम तौर पर बड़े शहरों में ही लीव इन का कल्चर रहा है।

लेकिन अब पहाड़ी क्षेत्रों में भी यह कल्चर आने लगा है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार 13 जनवरी तक चमोली जिले में यूसीसी के तहत 199 पंजीकरण हो चुके थे। इसमें शादी के पंजीकरण की संख्या 180, शादी के स्वीकृत पंजीकरण की संख्या 17, लिव इन रिलेशनशिप में एक और वसीयत संबंधी एक पंजीकरण हुआ है।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!