चमोली: जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने चमोली जिला प्रेस क्लब के भवन का किया लोकार्पण–

by | Feb 16, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

जिला प्रेस क्लब की तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ, एआई के दौर में पत्रकारिता व चुनैतियां विषय पर हुई चर्चा–

गोपेश्वर, 16 फरवरी 2025: जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने रविवार को जिला प्रेस क्लब के कार्यालय और जिला मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही जिला प्रेस क्लब की ओर से एई के दौर में पत्रकारिता व चुनौतियां विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हो गई है। संगोष्ठी का शुभारंभ बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला और जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 6 पत्रकारों को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही जिला प्रेस क्लब की ओर से जिलाधिकारी संदीप तिवारी को जनपद में किसानों को आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए किए कार्यों हेतु मार्गदर्शी सम्मान से सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने संगोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कहा कि पत्रकारिता में इन दिनों आर्टिफीसियल इंटेलीजेंस का तेजी के प्रयोग बढ़ रहा है। लेकिन पत्रकार द्वारा स्वयं के प्रयासों से जमीनी स्तर पर किए जाने वाले कार्य में मानवीय दृष्टिकोण का समावेश होता है। जबकि एआई में मानवीय दृष्टिकोण और संवेदना का अभाव रहता है। ऐसे में समाचार और सूचनाओं के प्रसारण में पत्रकार को अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की आवश्यकता है।

उन्होंने जनपद में पत्रकारों की ओर से की जाने वाली जनपक्षीय पत्रकारिता की सराहना करते हुए जनपद के विकास में प्रशासन के सहयोग की बात कही। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने पत्रकारिता में एआई के प्रयोग के साथ ही त्वरित सूचना के प्रसारण की होड़ से होने वाले नुकसान को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का प्रहरी और जनता व सरकार को जोड़ने वाली कड़ी है। ऐसे में नई चुनौतियों के साथ पत्रकार की चुनौतियां भी बढ़ रही है। जिसके लिए पत्रकारों को अधिक मेहतन के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा।

इस दौरान आयोजित सम्मान समारोह में पत्रकार प्रकाश कपरवाण को स्वर्गीय रामप्रसाद बहुगुणा सम्मान, हेम मिश्रा को स्वर्गीय सुदर्शन सिंह कठैत पत्रकारिता सम्मान, दिग्पाल गुसांई को स्वर्गीय चन्द्रबल्लभ पुरोहित पत्रकारिता सम्मान, जयवीर मनराल को स्वर्गीय धन्नजय भट्ट पत्रकारिता सम्मान, शेखर रावत को स्वर्गीय अनसूया प्रसाद भट्ट पत्रकारिता सम्मान और ललिता प्रसाद लखेड़ा को स्वर्गीय रघुनाथ सिंह नेगी पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर नगर पलिका अध्यक्ष संदीप रावत, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, चमोली जिला प्रेस क्लब के संरक्षक क्रांति भट्ट, अध्यक्ष देवेंद्र रावत, उपाध्यक्ष महिपाल गुसांई, महामंत्री दिनेश जोशी, ओम प्रकाश भट्ट, जगदीश पोखरियाल सहित जनपद के सभी पत्रकार मौजूद थे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!