चमोली: चमोली जनपद में 21 फरवरी से 11 मार्च तक लागू रहेगी धारा 163–

by | Feb 17, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा होगी आयोजित, 107 केंद्रों पर 9947 परीक्षार्थी होंगे परीक्षा में शामिल–

गोपेश्वर, 17 फरवरी 2025: उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशों के क्रम में परीक्षा को व्यवस्थित, नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों के 100 गज की परिधि अन्तर्गत धारा 163 लगायी गयी है।

परीक्षा केन्द्र के 100 गज की परिधि में 05 से अधिक व्यक्ति परीक्षा में बाधा डालने या कानून व्यवस्था भंग करने के उददेश्य से एक स्थान पर एकत्रित नहीं होंगें, लाउडस्पीकर का प्रयोग वर्जित रहेगा, परीक्षा केन्द्र पर किसी प्रकार अस़्त्र शस्त्र ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही प्रिंट आउट एवं फोटोस्टेट की दुकानें पूर्ण रूप बंद रहेगी। कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र में किसी का साहित्य, प्रेस नोट, पैम्लेट, पोस्टर बैनर आदि नहीं लगाएगा ना ही बंटवाएगा।

यह आदेश 20 फरवरी की सांय 6 बजे से 11 मार्च के सांय 5 बजे तक लागू रहेगा। जनपद में 107 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में 9947 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिनमें 5010 इंटरमीडिएट और 4937 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा में सम्मलित होंगे। जनपद में जीआईसी कुनीगाड, नैल खंसर, गोदली, चौंडी, सवाड़ और जूनियर हाईस्कूल चोटिंग संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!