चमोली: मवे​शियों के लिए चारा लेने जंगल गई महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत–

by | Feb 22, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

ग्रामीणों ने एसडीआरएफ की मदद से शव को खाई से निकाला, गांव में मचा कोहराम–

जोशीमठ, 22 फरवरी 2025: जोशीमठ तहसील के पगनो गांव में एक महिला की करीब 250 मीटर नीचे खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। महिला की मौत पर गांव में कोहराम मचा है। महिला का पांच साल का एक बेटा भी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पगनो गांव के सूरज सिंह पंवार की 26 साल की पत्नी माधुरी शनिवार को सुबह अपनी सास के साथ चारा-पत्ती लेने जंगल गई थी। जंगल में घास लेने के दौरान चट्टान का पत्थर छिटककर माधुरी के सिर पर जा लगा, और वह करीब 250 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, कुछ देर बार एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया। महिला का पति विदेश में नौकरी करता है जिसे घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...
error: Content is protected !!