कर्मचारी एकता: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की नई टीम तैयार, पुरानों को बाय-बाय–

by | Feb 23, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सर्वसम्मति से डॉ. विनोद चौहान को अध्यक्ष, गुड्डी मटूड़ा को महामंत्री चुना गया, नई कार्याकारिणी घो​षित–

देहरादून, 22 फरवरी 2025: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड का देहरादून नगर निगम में संपन्न द्विवा​र्षिक सम्मेलन हंगामेदार रहा। इस सम्मेलन में संंयुक्त परिषद के समस्त घटक संगठनों ने पुरानी प्रदेश कार्यकारिणी को बाय-बाय कर भंग कर दिया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन कर कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा हुई।

परिषद के पदा​धिकारियों ने पुरानी कार्यकारिणी के पदा​धिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने बिना मतपत्र व निर्वाचन के स्वयं को अध्यक्ष, महामंत्री, व​रिष्ठ उपाध्यक्ष, संप्रेक्षक, कोषाध्यक्ष घो​षित कर दिया, जबकि प्रतिद्वंदी के दावेदारों के मतपत्र अवैध घो​षित कर दिए गए। कहा कि पुरानी कार्यकारिणी की ओर से जो चुनाव अ​धिकारी रखे गए थे, वे दस से पंद्रह साल पूर्व सेवानिवृत हो चुके हैं। जो कि अवैध है। जिसका विरोध भी किया गया, लेकिन वे नहीं माने। जिसके बाद परिषद की चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पौड़ी शाखा ने मिलकर नई कार्यकारिणी का गठन कर

डॉ. विनोद चौहान को अध्यक्ष, गुड्डी मटूड़ा को महामंत्री, दिनेश सेमल्टी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रमेश चंद्र भट्ट को संप्रेक्षक मनोनीत किया गया। इसमें देहरादून शाखा के भी दो डेलिगेट्स शामिल रहे। कहा गया कि नई कार्यकारिणीा के साथ 80 संगठन हैं।

चमोली कार्यकारिणी के अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी, महामंत्री कुलदीप सजवाण और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बुद्धि बल्लभ जोशी ने कहा कि कर्मचारियों की मांग को प्रमुखता से शासन पटल पर रखा जाएगा।

मुख्य मांग एसीपी 10, 16 व 26 साल में पूर्व की भांति पदोन्नति वेतनमान दिए जाने और गोल्डन कार्ड की खामियों को दूर करने व वाहन भत्ता, वेतन विसंगति आदि मांगों को प्रमुखता से रखा जाएगा। कहा कि कर्मचारियों की मांगों की ओर पूर्व कार्यकारिणी द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया।

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!