दहशत: गुलदार ने खेत में घास निकाल रही महिला को जान से मार डाला, ग्रामीणों में दहशत–

by | Feb 25, 2025 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पांच खेतों से अपने जबड़े में घसीटकर लाया, यहां कई महिलाओं पर हमला कर चुका है गुलदार, बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे ग्रामीण–

रुद्रप्रयाग, 25 फरवरी 2025: रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली ब्लॉक के देवल गांव में मंगलवार को गुलदार ने एक महिला को मार डाला। गुलदार महिला को अपने जबड़े में दबाकर पांच खेतों तक घसीटकर लाया। तब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक गुलदार भाग गया।

सूचना मिलने पर वन विभाग और राजस्व की टीम मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला अकेले अपने खेतों में घास निकाल रही थी, उसी समय गुलदार आ धमका और महिला पर हमला कर दिया।

कहा कि लंबे समय से क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनीं हुई है, लेकिन वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। यहां गुलदार के आदमखोर होने से लोगों में दहशत का माहौल है। कुछ दिन पूर्व ब्लॉक के लम्वाड़ गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। स्थानीय जनप्रतिनि​धियों ने लगातार दो दिनों तक वन विभाग के ​खिलाफ आंदोलन कर गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई।

Latest News

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...
error: Content is protected !!