चमोली: जंगलों में आग लगाने वालों की अब खैर नहीं, वनकर्मियों ने आग लगाते एक को दबोचा, मुकदमा दर्ज–

by | Feb 27, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

फायर सीजन में जंगल में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग सतर्क–

गोपेश्वर, 27 फरवरी 2025: वन विभाग की टीम ने जंगल में आग लगाने के आरोप में एक ब्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चमोली थाने में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

प्रभागीय वनाधिकारी अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर (चमोली) प्रियंका सुंडली के मुताबिक उन्हें बुधवार को सूचना मिली कि वन पंचायत हाट/ मठ झड़ेता के पंचायती वन क्षेत्र में एक ब्यक्ति बकरियां चुगाने के दौरान आग लगा रहा है।

प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा तत्काल वन क्षेत्राधिकारी अनुराग जुयाल के नेतृत्व में एक टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। टीम ने देखा कि एक व्यक्ति बकरियां चराते हुए जगह जगह आग लगाता हुआ जा रहा है।

वनकर्मियों द्वारा जब उक्त ब्यक्ति को रुकने को कहा गया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। वनकर्मियों द्वारा पीछा कर बड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी वीरेन्द्र सिंह पुत्र वादर सिंह निवासी ग्राम मठ पो.बेमरू थाना चमोली ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि यह आग उसने जानबूझकर लगायी है ताकि बकरियों के लिये बाद में हरी घास हो सके।

वन कर्मियों द्वारा आरोपी बीरेन्द्र सिंह के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अर्न्तगत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। टीम में उप वन क्षेत्राधिकारी डब्बल सिंह खाती, वन दरोगा प्रदीप अनुरागी वन दरोगा व वन आरक्षी अरविन्द सिंह शामिल थे।

Latest News

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...

सांस्कृतिक धरोहर: सलूड़-डुंगरा गांव में रही रम्माण मेले की धूम, मुखौटा नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र–

विधायक लखपत बुटोला ने तीन लाख और ब्लॉक प्रमुख ने की ढाई लाख रुपये देने की घोषणा-- जोशीमठ, 26 अप्रैल...

चमोली: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली, कांग्रेस पर साधा निशाना–

महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा महिला कार्यकर्ता, कहा-कांग्रेस महिला विरोधी-- गोपेश्वर...

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...
error: Content is protected !!