​माणा हिमस्खलन: रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ पूरा, आठ मजदूरों की हुई मौत, 44 घायल हुए–

by | Mar 2, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

रेस्क्यू के लिए लगे थे आठ हेलीकॉप्टर, जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने दी पूरी जानकारी, पढ़ें पूरी खबर–

जोशीमठ, 02 मार्च 2025: माणा पास हिमस्खलन हादसे में रेस्क्यू किए गए 54 मजदूरों में से 44 सामान्य रूप से घायल 08 की मृत्यु तथा गंभीर रूप से घायल 02 मजदूरों को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। बाकी घायलों का मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि इस रेस्क्यू अभियान में सेना के 07 और 01 निजी हैली की मदद से घायलों व मृतकों को ज्योर्तिमठ लाया गया । उन्होंने बताया कि एवलांच की चपेट में आए सभी 54 मजदूरों का आर्मी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी जद्दोजहद से रेस्क्यू किया गया है। जिसमें से 44 सामान्य रूप से घायलों का मिलिट्री हॉस्पिटल ज्योर्तिमठ में इलाज चल रहा है। जिनको एक दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

वहीं 02 गम्भीर रूप से घायल अशोक पुत्र जीवन राम, बेरीनाग, पिथौरागढ़, उत्तराखंड को शनिवार को तथा पवन पुत्र महेंद्र सिंह इशापुर, सम्भल, उत्तर प्रदेश को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है और 08 मृतकों में हिमाचल के मोहीन्द्र पाल पुत्र देशराज नूरपूरकांगडा व हरमेश चन्द पुत्र ज्ञान चन्द, उना उत्तर प्रदेश के जितेंद्र सिंह पुत्र कुलवंत सिंह रामपुर, अलोक यादव पुत्र शिवपाल सिंह कानपुर, मंजीत यादव पुत्र शम्भू यादव मऊ व अशोक पासवान पुत्र रामपाल, फतेपुर तथा उत्तराखण्ड के अनिल कुमार पुत्र ईश्वरी दत्त, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर व अरविंद पुत्र देवेंद्र कुमार, गोकुल धाम, न्यू कॉलोनी, क्लेमन टाउन, देहरादून शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में मृतकों का सम्मानपूर्वक पंचायत नामा करते हुए परिवारजनों को सौंपा जाएगा। सभी शवों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

वहीं जिलाधिकारी ने घायलों से मुलाकात की इस दौरान घायलों ने सरकार, जिला प्रशासन व रेस्क्यू टीमों का धन्यवाद किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ व एसीएमओ एमएस खाती मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!