बीकेटीसी कर्मचारी खुश, कर्मचारियों को मिला एसीपी का लाभ, कर्मचारी संघ ने किया स्वागत–

by | Mar 4, 2025 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

संस्कृत विद्यालयों में दशकों से एक स्थान पर जमे अध्यापकों व कर्मचारियों का भी हुआ स्थानांतरण, मंदिर समिति ने स्थानांतरण को तर्कसंगत बताया–

देहरादून, 04 मार्च 2025: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के संस्कृत विद्यालयों में दशकों से एक स्थान पर जमे ​शिक्षकों और कर्मचारियों के स्थानांतरण को मंदिर समिति प्रशासन ने तर्क संगत बताया है। कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता हेतु यह जरूरी था।

संबंधित प्रधानाचार्यों की संस्तुति पर सक्षम अधिकारी द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु तबादले किये गये हैं। कोई तबादला नियम विरुद्ध नहीं है। नहीं स्थांतरित कर्मचारियों एवं अध्यापकों की ओर से इसमें आपत्ति की गयी है। हालांकि वर्तमान में पूर्व मध्यमा तथा उत्तर मध्यमा परिषदीय परीक्षाओं के संपन्न होने तक उन्हें स्थगित रखा गया है।

वहीं मंदिर समिति में वर्षों से कर्मचारियों को समयमान वेतनमान ( एसीपी) का लाभ नहीं मिल पाया था। वर्तमान में शासनादेश के अनुरूप पात्र कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिया गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने विभागीय एसीपी मान्य किये जाने तथा मंदिर समिति के निर्णयों का स्वागत किया है। मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने चारधाम यात्रा प्रबंधन हेतु प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का भी विशेष आभार जताया है।

कहा कि शासन के निर्देश पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल मंदिर समिति तथा कर्मचारियों के हित में बेहद सकारात्मक कार्य कर रहे हैं। विभागीय मामलों पर बाहर राजनीति करने वालों का बहिष्कार किया जायेगा।

वहीं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति प्रशासन ने समिति में किसी भी अनियमितता को सिरे से खारिज किया है। कहा कि विभागीय स्थानांतरण विभाग का आंतरिक मामला है तथा स्थानांतरण कार्य लिए जाने के दृष्टिगत किये गये हैं, यह मात्र अफवाह है कि पिछली समिति के किसी निर्णय को बदला गया है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट तथा सभी पदाधिकारियों ने कहा कि मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी शासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं, संघ कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिये जाने के निर्णय का स्वागत किया तथा आभार एवं धन्यवाद पत्र मंदिर समिति अधिकारियों को सौंपा है। संघ ने कहा है कि मंदिर समिति के विभागीय स्थांतरण सामान्य प्रक्रिया है, इन मामलों पर बाहरी तत्वों को राजनीति से बाज आना चाहिए।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!