चमोली: हेमकुंड साहिब के रास्ते चट्टान टूटी, गोविंदघाट का मोटर पुल ध्वस्त, एक की मौत–

by | Mar 5, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

पुलना-भ्यूंडार, हेमकुंड साहिब और प्रसिद्ध फूलों की घाटी का संपर्क कटा, वाहन भी मलबे में दबे–

जोशीमठ, 05 मार्च 2025: बुधवार को सुबह करीब दस बजे अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर बने मोटर पुल के ऊपर से आ गिरा। जिससे पुल ध्वस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया है। इसके साथ ही पुलना गांव, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी जाने का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। वहीं मलबे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

बुधवार सुबह करीब दस बजे अचानक गोविंदघाट के सामने पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान टूटकर सीधे अलकनंदा नदी पर बने सस्पेंशन ब्रिज गिर गया। पुल के मलबे में एक व्यक्ति दब गया और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के बाद तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग और लोनिवि की टीमें मौके पर पहुंची। भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। एसडीआरएफ की टीम ने अपराह्न करीब चार बजे मलबे से शव को निकाल लिया। गोविंदघाट थाने के एसओ विनोद रावत ने बताया कि मृतक की पहचान जोगिंदर शर्मा, 34 साल, पुत्र पारस निवासी सुदामा नगर थाना बेरिया, जिला बेतिया, चंपारण, बिहार के रूप में हुई है।

जोगिंदर यहां कारपेंटर का काम करता था। वह पुलना से गोविंदघाट की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह पुल के पास पहुंचा अचानक भूस्खलन हो गया। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि घटना बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे की है। सभी लोग अपने कामों में व्यस्त थे। अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिरने की आवाज आई।

इससे पहले कोई कुछ समझ पाते अलकनंदा नदी पर बना पुल ध्वस्त हो चुका था। यह पुल 2015 में बना था। मगर अब इसके टूटने से यात्रा संचालन मुश्किल हो जाएगा। शासन-प्रशासन से निवेदन है कि जल्द से जल्द पुल का निर्माण शुरू किया जाए, ताकि यात्रा में कोई असुविधा न हो और पुलना के लोगों को भी राहत मिले।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!