चमोली: खेतों में उज्याड़ जा रहे आवारा पशुओं को ग्रामीणों ने तहसील परिसर में बांधा–

by | Mar 6, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

आए दिन खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे आवारा मवे​शियों से तंग आने पर किया ग्रामीणों ने प्रदर्शन, प्रशासन के ​खिलाफ किया प्रदर्शन–

पोखरी, 06 मार्च 2025: नगर पंचायत पोखरी के देवस्थान के ग्रामीणों ने आवार पशुओं से तंग आकर बृहस्पतिवार को उन्हें तहसील परिसर में बांध दिया। इसे देख तहसील कर्मी भी हैरत में पड़ गए। ग्रामीणों ने आक्रोश में बाजार में प्रशासन के ​खिलाफ प्रदर्शन भी किया। तहसील में भी दिनभर खूब गहमागहमी की स्थिति बनी रही।

बता दें कि लंबे समय से पोखरी बाजार में आवारा घूम रहे पशुओं से आसपास के ग्रामीण परेशान हैं। देवस्थान के ग्रामीणाें का कहना है कि इन पशुओं ने उनकी खेती-बाड़ी और साग सब्जी पूरी तरह से नष्ट कर दी है। खेतों में गायों के झुंड के झुंड घुसकर फसल को चट कर जाते हैं। रात को गोशाला में घुसकर वहां रखे चारे को भी खा रहे हैं, जिससे उन्हें चारे का संकट बना हुआ है। इसके विरोध में नगर में घूम रहे गोवंश को एकत्रित किया और रैली निकालते हुए गोवंश लेकर तहसील परिसर पहुंचे। लोगों ने गोवंशों को तहसील के पिलरों के सहारे रस्सी से बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।

तहसीलदार किशोर सिंह रौतेला ने पशुपालन विभाग के फार्मासिस्ट आशीष रावत को गोवंश की चेकिंग करने को कहा, फार्मासिस्ट ने बताया कि गोवंशों पर टैग नहीं हैं, उनके टैग काटकर उन्हें छोड़ा गया है। इस दौरान वत्सला सती, रामेश्वरी देवी, जितेंद्र सती, कालिका प्रसाद, वेद प्रकाश, फतेराम सती, कविता सती, शांता देवी, दर्शनी देवी, रीना सती, कमला देवी, ज्योति देवी, प्रियंका देवी के साथ ही कई अन्य ग्रामीण भी शामिल रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!