यात्रा तैयारी: केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली समीक्षा बैठक–

by | Mar 10, 2025 | चारधाम, रूद्रप्रयाग | 0 comments

ऊखीमठ में ली अ​धिकारियों व यात्रा से जुड़े लोगों की बैठक, घोड़े खच्चर व्यवस्था को सुगम बनाने के दिए निर्देश–

रुद्रप्रयाग, 10 मार्च 2025: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के दुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री तथा जनपद रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सोमवार को ऊखीमठ में अधिकारियों, होटल संचालकों, विभिन्न व्यापारी संगठनों एवं आम जनता के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर गहन मंथन किया गया और सभी संबंधित विभागों को जल्द से जल्द तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित की जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम भारत के 11 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और यहाँ हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए यात्रा प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, साफ-सफाई और परिवहन से जुड़ी सभी तैयारियां उच्च स्तर पर होनी चाहिए।

बैठक के दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा ने यह भी कहा कि केदारनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में घोड़े-खच्चर यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को पहुँचाने का कार्य करते हैं। ऐसे में घोड़े-खच्चरों के लिए भी रहने, खाने-पीने और स्वास्थ्य की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि घोड़ों-खच्चरों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच की जाए और किसी भी बीमारी के लक्षण पाए जाने पर तुरंत उपचार किया जाए।

प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि केदारनाथ यात्रा से स्थानीय लोगों की आजीविका भी जुड़ी हुई है, इसलिए सरकार चाहती है कि अधिक से अधिक स्थानीय लोगों को यात्रा व्यवस्थाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर स्थानीय उत्पादों के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे पर्यटकों को पहाड़ी संस्कृति और स्वाद का अनुभव हो सके।

बैठक में रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा प्रबंधन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केदारनाथ यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी विभागों को समय से पूर्व अपनी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष यात्रा मार्ग को अधिक सुगम बनाने के लिए कई नई व्यवस्थाएँ लागू की जा रही हैं।

इसके लिए यात्रा मार्ग पर स्थानीय व्यापारियों को दुकानें आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय और चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था की जा रही है, यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता मिल सके,पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर कचरा प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

स्थानीय व्यापारियों सहित क्षेत्रीय निवासियों ने बैठक में मांग की कि सड़कों में जहां-जहां गड्ढे हैं, उन्हें शीघ्र मरम्मत किया जाए। साथ ही, होटल पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाया जाए।घोड़े-खच्चरों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पशु चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए। कूड़ा निस्तारण और शौचालय सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। इसके अलावा, यात्रा पड़ावों पर विभिन्न स्थानों पर फायर ब्रिगेड की तैनाती सुनिश्चित की जाए। समय पर डेंजर ज़ोन की पहचान कर वहां आवश्यक उपचारात्मक कार्य किए जाएं। सभी उपस्थित लोगों ने एकमत होकर केदारनाथ में निर्माणाधीन रोपवे परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, प्रशासक जिला पंचायत अमरदेई शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठक़ुब्जा धर्मवाण, नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशीविशेश्वरी देवी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सौरभ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौन्डे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी. एस. खाती, उप वन संरक्षक कल्याणी, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, खंड विकास अधिकारी उखीमठ अनुष्का एवं जनपद के अन्य समस्त अधिकारी, व्यापार मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!