जागरुकता: सियासैंण से टीएचडीसी की वीडियो वेन हुई रवाना, देगी पर्यावरण संरक्षण का संदेश–

by | Mar 12, 2025 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की ओर से पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन का दिया जा रहा संदेश–

पीपलकोटी, 12 मार्च 2025: विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री संस्था टीएचडीसी की ओर से बुधवार को पर्यावरण संवर्द्धन व संरक्षण के लिए वीडियो वेन रवाना की गई। यह वेन वि​​भिन्न विकास खंडों में घूमकर वहां सार्वजनिक स्थानों पर जन-जन में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुकता फैलाएगी।

विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना सियासैंण द्वारा सर्वोच्च न्यायालय तथा उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से मिले निर्देशों के तहत वीडियो वेन के जरिए जनपद के सार्वजनिक स्थलों व ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। परियोजना महाप्रबंधक केपी सिंह द्वारा प्रचार वेन का विधिवत शुभारंभ किया गया।

परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अजय वर्मा, महाप्रबंधक जितेंद्र बिष्ट, जिला विकास अधिकारी केके पंत और पर्यावरणविद जगत सिंह जंगली ने भी आम लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर एसपी डोभाल, अनिल भट्ट, देवेंद्र बुटोला, मुकेश कुमार, सौरभ हटवाल के साथ ही परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी शामिल रहे।

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!