चमोली: नीती घाटी के ग्रामीणों को हाईवे चौड़ीकरण में कटी जमीन का नहीं मिला मुआवजा–

by | Mar 12, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

वाइव्रेंट विलेज के इन छह गांवों के ग्रामीणों ने जिला​धिकारी से की भेंट, ज्ञापन सौंपा, कहा-मुआवजा नहीं दे रही ओसिस कंपनी–

गोपेश्वर, 12 मार्च 2025: चमाेली के सीमावर्ती नीती घाटी के नीती, गमशाली, बाम्पा, फरकिया, महरगांव व कैलाशपुर गांव के लोगों ने बुधवार को जिला​धिकारी संदीप तिवारी से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मलारी-नीती हाईवे चौड़ीकरण में कटी भूमि का मुआवजा नहीं मिल पाया है।

ग्रामीणों का कहना है कि बीआरओ ने 2021 में मलारी-नीती हाईवे चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया। हाईवे चौड़ीकरण में छह ग्राम सभाओं की नाप भूमि कट गई। जिसमें नीती, गमशाली, बाम्पा, फरकिया, महरगांव व कैलाशपुर शामिल हैं। कई बार ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। मगर अभी तक सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। इससे सभी ग्रामीणों में आक्रोश है।

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि जल्द से जल्द ग्रामीणों को मुआवजा दिलवाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिपं सदस्य ऊषा रावत, मोहन सिंह, दीवान सिंह राणा, धीरेंद्र सिंह गरोड़िया, रघुवीर सिंह कुंवर, भगत टोलिया, प्रेम सिंह, कीरत सिंह भंडारी, गुड्डी देवी, लीला देवी, राजेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!