चमोली: अब दूसरा ज्वेलर भी लोगों के लाखों रुपये लेकर गायब, दो माह से दुकान बंद–

by | Mar 15, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

मकान मालिक का दो माह का किराया भी नहीं दिया, फोन करने पर नहीं कर रहा बात, ग्रामीणों की रकम लेकर गायब हुआ ज्वेलर–

चमोली, 15 मार्च 2025: चमोली जनपद के नंदानगर में गहने बनाने के नाम पर ज्वेलर लोगों के लाखों रुपये लेकर भाग गया था। अब जनपद के पीपलकोटी में भी इसी प्रकार की घटना सामने आ रही है। हालांकि ग्रामीणों ने इस संबंध में अभी तक पुलिस चौकी या थाने में रिपोर्ट नहीं की है, लेकिन पिछले दो महिने से ज्वेलर की दुकान बंद होने पर लोगों को उसके भाग जाने का अंदेशा है।

यह ज्वेलर समीपवर्ती गांवों में जाकर लोगों से गहने बनाने की डिमांड लाता था, साथ ही लाखों की रकम लेकर भी आता था। इस बार भी ऐसे ही हुआ। ज्वेलर गांवों से लाखों की रकम इकटठी करके लाया और अब गायब हो गया है। पिछले दो माह से ज्वेलर की दुकान भी नहीं खुली है। ग्राहक फोन कर रहे तो वह फोन भी नहीं उठा रहा है।

पीपलकोटी के पुलिस चौकी इंचार्ज लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण का कहना है कि करीब दो माह पहले मकान मालिक ने ज्वेलर के किराए न देने की मौखिक शिकायत की थी। लेकिन मकान मालिक ने न तो उसका वैरिफिकेशन करवाया था, न ही उसे ज्वेलर का पता मालूम है। पैसे लेकर गायब होने के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

कलगोठ गांव के सहदेव सिंह रावत ने बताया कि उनके गांव के लाल सिंह रावत, शिव सिंह, धिन सिंह, भवान सिंह, शिव सिंह रावत सहित कई लोगों ने जेवर बनाने के लिए इस ज्वेलर को पैसे दिए थे। पल्ला, जखोला, किमाणा आदि गांव के लोगों के भी इसी ज्वेलर के पास पैसे फंसे हुए हैं। मगर वह दो माह से गायब हो रखा है। अब अपनी रकम के ढूब जाने का डर सता रहा है।

Latest News

समस्त शिक्षक साथियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए।

आइए, इस गौरवपूर्ण दिवस पर हम देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों...

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...
error: Content is protected !!