जय केदार: केदारनाथ धाम में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठी–

by | Mar 16, 2025 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने की पैरवी, कहा कुछ लोग धाम में मांस, शराब पहुंचा रहे, प्रभारी मंत्री से स्थानीय लोगों ने की ​शिकायत, विधायक हुई गुस्सा–

देहरादून, 15 मार्च 2025: केदारनाथ में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग उठी है। यह मांग केदारनाथ क्षेत्र की विधायक और भाजपा महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने उठाई है। उन्होंने कहा कि कुछ गैर हिंदू केदारनाथ धाम को बदनाम करने की को​शिश कर रहे हैं। लिहाजा ऐसे लोगों के केदारनाथ क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाने की पैरवी की।

देहरादून में पत्रकार वार्ता में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि कुछ दिन पूर्व केदारनाथ यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने स्थानीय कारोबारियों, होटल व ढाबा व्यवसायियाें के साथ ही घोड़ा संचालकों के साथ बैठक की थी, इस दौरान स्थानीय लोगों ने ​शिकायत की कि कुछ लोग केदारनाथ क्षेत्र में मांस और शराब आदि पहुंचा रहे हैं,

स्थानीय लोगों ने ऐसे लोगों के केदारनाथ क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। आशा नौटियाल ने कहा कि वह केदारनाथ क्षेत्र का प्रतिनि​धित्व करती हैं और उनके संज्ञान में भी लगातार इस तरह की ​शिकायतें आ रही हैं। आशा नौटियाल ने कहा कि कोई गैर हिंदू यदि यहां शराब और मांस पहुंचाने का काम करते हैं, तो साफ हैघ् कि वह केदारनाथ धाम को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं।

इस तरह के लोगों को केदारनाथ जैसे पवित्र स्थान तक जाने की अनुमति कतई नहीं दी जानी चाहिए। इन लोगों के केदारनाथ धाम जाने पर प्रभावी रोक लगनी चाहिए। कहा कि इस संबंध में आगे भी बात करूंगी।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!